पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Ktss Workers Angry Over Termination Of Recognition

केटीएसएस कार्यकर्ताओं में मान्यता समाप्ति पर आक्रोश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेतड़ी ताम्बा श्रमिक संघ (एटक) कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केटीएसएस अध्यक्ष पीएस परमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केसीसी प्रबंधन द्वारा 9 मार्च को चुनाव से पहले केटीएसएस की मान्यता समाप्ति के आदेश की निंदा की। परमार ने एकतरफा, गैर कानूनी व अवैधानिक बताया। परमार ने कहा कि पूरे देश में अविवाधित व स्थापित तथ्य ये है कि जब तक मान्यता के दुबारा चुनाव नहीं हो जाते तब तक मान्यता चलती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के श्रम मंत्रालय का स्पष्टीकरण भी यही है। नियमों में भी यही प्रावधान है। परमार ने कहा कि केसीसी प्रोजेक्ट में 1989, 2009 व 2015 में यही नीति अपनाई गई थी। प्रबंधन पर आरोप लगाया कि इस कार्यवाही के पीछे राजनीतिक व पूंजीपतियों का हाथ है। प्रबंधन से आदेश को वापस लिया जाए एवं शीघ्र ही चुनाव करवाएं जाएं। केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी ने कहा कि प्रबंधन ने पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया। यूनियन का पक्ष सुने बगैर ही यह गैर कानूनी कार्यवाही की गई है। सैनी ने बताया कि नौ मार्च को लिए गए आदेश को वापस लेन व चुनाव करवाने के लिए 11 मार्च को एचसीएल के चेयरमैन, खान सचिव, श्रम सचिव, मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) व चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। इस मौके पर सैकडों मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...