- Hindi News
- National
- Pilani News Rajasthan News Lahera Becomes City President Of All India Safai Mazdoor Congress
लाहाेरा अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बने
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की बैठक बाल्मीकि भवन में दिनेश चांवरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पंवार की सहमति से जिला महामंत्री रमेश ढेंढवाल ने विकास कुमार लाहोरा को नगर अध्यक्ष, विनोद जैदिया व सुभाष ढेंढवाल को उपाध्यक्ष, मनोज चांवरिया, मनोज लोहारा को महामंत्री, शंकरलाल पंवार को सचिव, विजेंद्र चांवरिया को मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में बजरंगलाल ढेंडवाल, विकास ढेंडवाल, तरुण, मनीष चंदेलिया, राहुल चांवरिया, अर्जुन सारवाण सहित अन्य लोग मौजूद थे। नगर अध्यक्ष लाहोरा ने आभार व्यक्त किया।