- Hindi News
- National
- Mandawa News Rajasthan News Lakhmanagiri Baba39s Samadhi Begins Renovation In Nuan Bhamashah Will Give Rs 21 Lakh
नूआं में लक्ष्मणगिरी बाबा की समाधि का जीर्णोद्धार शुरू, भामाशाह देंगे 21 लाख रु.
नूआं गांव के मुख्य चौक में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लक्ष्मण गिरी महाराज की समाधि के जीर्णोद्धार के काम का शुभारंभ बुधवार को निर्माण समिति के तत्वावधान में फतेहपुर की बुधगिरी मंडी के महंत दिनेश गिरी महाराज के सानिध्य में नींव का पत्थर रख कर किया गया। महाराज दिनेश गिरी ने बताया कि फतेहपुर की बुध गिरी मंडी के महाराज के गुरु लक्ष्मण गिरी महाराज ने 35 साल की उम्र में संवत 1862 में समाधि ले ली थी। इस समाधि का अब जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। इस मौके पर वहां मौजूद भामाशाहों ने 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। समारोह में बगड़ के दादूद्वारा के महामंडलेश्वर अर्जुनदास महाराज, जवाहरपुरा नीलकंठ महादेव के महंत हरिनाथ, ओमनाथ महाराज, किशनदास महाराज, हेमंतदास महाराज अतिथि के रूप में मौजूद थे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मुकेश दाधीच, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, मधुसूदन भिंडा फतेहपुर, दिनेश धाभाई मंडावा भी अतिथि थे। समारोह में अतिथियों ने जीर्णोद्धार संबंधी जानकारी व माॅडल्स की परियोजना पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर दिनेश गिरी महाराज ने प्रथम दिवस 11 घर जाकर लोगों को धर्म व आस्था से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताअों को प्रेरित किया। समारोह में सिंगापुर प्रवासी सुभाष कौशिक, अशोक पारीक, सुभाष जांगिड़, सांवरमल गुर्जर, हरी केजड़ीवाल, रामचन्द्र नेहरा, रामकुमार मोरवाल, डाक्टर महाबीर शर्मा, पंडित राजू शर्मा, नूआं के पूर्व सरपंच महेन्द्र शर्मा सहित अनेक दानदाता एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। आभार समाजसेवी बजरंग लाल धाभाई ने जताया। मंच का संचालन सीकर के विष्णु पारीक ने किया। इस समाधि के जीर्णोद्धार के साथ ही इस परिसर का नए सिरे से सौंदर्यकरण भी हो जाएगा।