पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छऊ के स्कूल से लेपटॉप चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुढ़ागौड़जी | छऊ गांव के सरकारी सीनियर स्कूल का ताला तोड़कर चोर लेपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। प्रधानाचार्य गीता कुलहरि ने बताया कि शनिवार सुबह स्कूल में आने पर ऑफिस का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर एक लेपटॉप तथा उसका चार्जर ले गया। इसके अलावा अक्षय पेटिका भी बाहर बरामदे में खुली पड़ी मिली। सूचना पर थाने से एएसआई रामावतार ने स्कूल पहुंचकर घटना का मौका निरीक्षण किया। इस संबंध में प्रधानाचार्य गीता कुलहरि ने चोरी की रिपोर्ट दी है।
खबरें और भी हैं...