- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Last Date For Submission Of Application In Kamdhenu Dairy Scheme 27
कामधेनु डेयरी योजना में आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 27
झुंझुनूं | कामधेनु डेयरी योजना के तहत डेयरी संचालन व प्रबंधन को विकसित करने के लिए आवेदन मांगे है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि पशुपालकों, गोपालकों, किसानों व नए युवा व महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रजनन नीति अनुसार दुधारु देशी गोवंश का संवर्धन कर उन्नत गोवंश से पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से वैज्ञानिक विधि व मशीन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आवेदन मांगे है। उन्होंने बताया कि योजना में हीन स्लकी देशी 30 दुधारु गाय क्रय की जानी है। वहीं डेयरी स्थापना के लिए आधारभूत संरचना, उपकरण इत्यादि के लिए बैंक लोन राजकीय व निजी बैंक द्वारा पांच वर्षों तक लाभार्थी व बैंक की पर सहमति पर दिया जा सकेगा। डॉ. अर्चना राव ने बताया कि लाभार्थी द्वारा स्वयं के स्तर से 10 प्रतिशत हिस्सा व्यय की जानी है। केंद्र सरकार के प्रायोजित डेयरी उद्यमिता विकास योजना की तरह बैंक एंडेड पूजी अनुदान का प्रावधान किया गया है।