- Hindi News
- National
- Singhana News Rajasthan News Latte From Italy Admitted To Three Suspected Isolation Wards
इटली से लाैटे तीन संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती,
चिड़ावा और सुलताना का बास में इटली से लौटे लोगों की स्क्रीनिंग
चिड़ावा | चिकित्सा विभाग पिछले 15 दिनों में क्षेत्र में इटली से गृह गांव लौटे लोगों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) कर रहा है। शुक्रवार दोपहर वार्ड पांच के मोहल्ला खटीकान, गोगाजी की ढाणी और नरहड़ पंचायत के सुलताना का बास में इटली से आए तीन लोगों की स्क्रीनिंग की गई। बीसीएमओ डॉ. संत कुमार जांगिड़ की अगुवाई में सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र यादव, सांवरमल धाबाई और डीएनएम महेश कुमार ड्रेसअप होकर गए। उन्होंने इटली से लौटे लोगों व उनके परिजनों में कोरोना के लक्षणों की जांच की। इन लोगों को एक पखवाड़े में खांसी-जुकाम, गले में खराश और बुखार होने पर चिकित्सक से सलाह लेने की बात कही।
अब तक सामने आए नौ संदिग्ध मामले
इटली के पर्यटक के काेरोना पॉजीटिव होने के बाद अब तक जिले में नौ संदिग्ध सामने आ चुके हैं। इनमें छह मंडावा, एक नवलगढ़ और दो सिंघाना क्षेत्र के हैं। इन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 11 मार्च को सामने आए संदिग्धों के सैम्पल की जांच एसएमएस मेडिकल कॉलेज में ही कराई गई है। पहले मिले छह संदिग्धों की जांच जयपुर और पूना दोनों जगह कराई गई थी। नेगेटिव रिपोर्ट मिली थी।
जिले के आठ ब्लॉक में बनेंगे क्वारटाइन वार्ड
नए संदिग्ध सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक पूरे मामले पर निगाह रखे हैं। उप निदेशक ने जिले के सभी ब्लाॅक में संदिग्धों को रखने के लिए क्वारटाइन वार्ड बनाने के निर्देश दिए। जिले के आठों मुख्यालयों पर क्वारटाइन वार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है।