पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वकीलों का कार्य बहिष्कार, रखी पेन डाउन हड़ताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेतड़ी | बार एसोसिएशन खेतड़ी के सदस्यों ने शुक्रवार को बुहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर भू-माफियाओं द्वारा कातिलाना हमला करने व राजस्थान बार काउंसिल व सरकार द्वारा राजस्थान एडवोकेट वेलफेयर फंड की लाइफ टाइम सदस्यता के लिए एकमुश्त राशि मांगने व वेलफेयर टिकट की कीमत में बढ़ोतरी के विरोध में खेतड़ी न्यायालय में एक दिन का पेन डाउन कार्य बहिष्कार रखा। अभिभाषक संघ खेतड़ी के अध्यक्ष धर्मपाल खटाणा ने बताया कि पेन डाउन कार्य बहिष्कार के चलते वकीलों ने कोई पैरवी व पेशी करवाने का कार्य नहीं किया। अधिवक्ताओं ने बुहाना अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पर हुए हमले के दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की।

बुहाना | बार एसोसिएशन संघ ने शुक्रवार को भी पेन डाउन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वकीलों के पेन डाउन रखने से न्यायालय में कोई भी काम नहीं हो सके। दिनभर लोग परेशान रहे। संघ के अध्यक्ष गुलशन डांगी को मारने धमकी के विरोध में वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था। इस दौरान अशोक कुमार यादव, दयाराम पटेल, सुरेश कुमार, विकास कुमार,मनु, अनूप यादव, कृष्ण लखेरा, संदीप, कृष्ण सैनी, नरेश भारद्वाज, प्रवीण गोड़ ने बताया कि जिले के अन्य न्यायालयों के वकीलों ने भी पेन डाउन रखा है।
खबरें और भी हैं...