पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Lions Club39s Regional Conference Utkarsh Today

लायंस क्लब की रीजन कांफ्रेंस उत्कर्ष आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई-1 की रीजन कांफ्रेंस उत्कर्ष शनिवार को पंचदेव मंदिर के पास स्थित मुनी आश्रम स्थित अतिथि भवन में आयोजित की जाएगी। लायंस क्लब गौरव के अध्यक्ष एमआर झाझड़िया व सचिव बीएल मोरवाल ने बताया कि रीजन कांफ्रेंस में झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र ओला, रीजन चेयरपर्सन पूर्णसिंह सैनी, मुख्य वक्ता प्रांतपाल अशोक ठाकुर, शकुंतला गोयल, अशोक अग्रवाल, सुनील गोयल, विनोद गोयल, श्रवण केजड़ीवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक शिवकरण जानू व संरक्षक जी लाल चौधरी ने बताया कि रीजन कांफ्रेंस में जोन चेयरमैन अनिल कुमार गोयल, अख्तर हुसैन, रमेश जांगिड़ व अजय अग्रवाल अपने जोन की वर्ष भर की सेवा गतिविधियों से अवगत करवाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लब व सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। कांफ्रेंस में लायंस क्लब झुंझुनूं, लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव, लायंस क्लब झुंझुनूं सिटी ग्रेटर सहित क्लब भाग लेंगे।
खबरें और भी हैं...