- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Lottery For Liquor Shops Today Jhunjhunu39s Number First
शराब दुकानों के लिए लॉटरी आज, सबसे पहले झुंझुनूं का नंबर
नए वित्तीय वर्ष के लिए शराब की दुकानों की लॉटरी गुरूवार को 11 बजे सेठ मोतीलाल इंडोर स्टेडियम में निकाली जाएगी। सबसे पहले अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों की लॉटरी निकलेगी। इनमें झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र की दुकानों की लॉटरी सबसे पहले निकाली जाएगी। इसके बाद चिड़ावा नगर पालिका क्षेत्र और नवलगढ़ नगर पालिका क्षेत्र की दुकानों की लॉटरी निकाली जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गर्ग ने बताया कि लॉटरी कलेक्टर यूडी खान की अध्यक्षता में निकाली जाएगी। गर्ग ने बताया कि आवेदन ज्यादा होने के कारण से इस बार एक साथ लॉटरी नहीं होगी। बल्कि राउंड-वार लॉटरी निकाली जाएगी। सबसे पहले देश में निर्मित विदेश मदिरा और बीयर की दुकानों की लॉटरी निकालेंगे। इसमें नगर निकाय क्षेत्रों की लॉटरी सबसे पहले होगी। इनमें नगर परिषद झुंझुनूं की 8, नगरपालिका चिड़ावा की 5 और नगर पालिका नवलगढ़ की 3 दुकानों की तीन राउंड में लॉटरी निकलेगी। विदेशी मदिरा व बीयर दुकानों की लॉटरी होने के बाद देशी मदिरा दुकान समूहों की लॉटरी भी दुकान समूहों के अनुसार निकाली जाएगी। गर्ग ने बताया कि लॉटरी के लिए आने वाले आवेदकों को राउंड वार प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए उनको आवेदन की रसीद साथ लेकर आनी होगी। इसके बिना लॉटरी स्थल पर एंट्री नहीं होगी। आवेदकों की पूरी सूची इंडोर स्टेडियम के बाहर लगा दी जाएगी।