- Hindi News
- National
- Malsisar News Rajasthan News Maith In An Accident In Saudi Dead Body Will Reach 20 Days Later
सऊदी में हादसे में माैत, 20 दिन बाद अाज पहुंचेगा शव
विकास सैनी
मलसीसर | अलसीसर के एक युवक की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में माैत हाे गई थी। शव गुरुवार काे पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार अलसीसर निवासी विकास सैनी (30) पुत्र जगदीश सैनी सऊदी अरब के दमाम में वहां शेख के पर्सनल डाइवर का काम करता था। वह तीन साल पहले वहां गया था। पिछले महीने 22 फरवरी काे दमाम में उनकी कार डिवाइर से टकरा गई थी। हादसे में विकास की माैत हाे गई थी। विकास 17 मार्च काे घर अाने अाने वाला था। लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हाे गया।