- Hindi News
- National
- Pilani News Rajasthan News Manthan Seminar Organized In Birla Shishu Vihar
बिरला शिशु विहार में मंथन सेमिनार का आयोजन
बिरला शिशु विहार में शुक्रवार को मंथन सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य पवन वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई सेमिनार के दौरान शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए गिरीश पंत, ज्ञान प्रकाश, अनिल नांगलिया सहित विभागाध्यक्षों ने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य वशिष्ठ ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन पर भी बल देने की बात कही। इस मौके पर स्टाफ सदस्य मौजूद थे।