मरोड़िया क्लब ने जीता फुटबॉल का खिताब
सिंघाना | माकड़ो में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित 51वीं अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनफुल डैला ने बताया कि मुख्य अतिथि बिशनाराम झाझड़िया थे। विशिष्ट अतिथि रोशनलाल महला थे जबकि अध्यक्षता राजेन्द्र डागर ने की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच माकड़ो के मरोड़िया क्लब व डिफाल्टर क्लब के बीच खेला गया। जिसमें मरोड़िया क्लब ने डिफाल्टर क्लब को 2-1 से हराकर खिताब जीत लिया। अतिथियों ने विजेता टीम को 31 हजार रुपए व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्र डैला व सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। रामसिंह डूडी ने मैच रैफरी की भूमिका निभाई। संचालन मुकेश डागर ने किया। इस माैके पर पूर्व सरंपच सुरेन्द्र जाखड़, आजाद सिंह, रामोतार मरोड़िया मौजूद थे।