विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सिंघाना | पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी प्रमोद चौधरी ने बताया कि कलगांव की एक विवाहिता ने 17 दिसबंर 2019 को रिपोर्ट दी थी कि 6 दिसबंर को मेघपुर पाथरौली निवासी पवन उर्फ बचिया पुत्र रामकिशन अहीर ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे आरोपी पवन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।