- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Married Woman Beaten Up On The Very Second Day Of Marriage Ssb Jawan Arrested
शादी के दूसरे ही दिन विवाहिता से मारपीट, एसएसबी जवान गिरफ्तार
खेतड़ी | शादी के दूसरे दिन ही नवविवाहिता काे प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने एसएसबी के जवान काे गिरफ्तार किया है। सीआई शीशराम मीणा ने बताया कि शिमला निवासी मनीषा ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी दो मार्च को बजाड़ निवासी प्रकाश सिंह के साथ हुई थी। प्रकाश एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत होने के कारण परिवार के लोगों ने दहेज की मांग की जिस पर विवाहिता के पिता ने करीब साढे पांच लाख रुपए व सामान दिया। शादी के दूसरे दिन ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया तथा उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर आरोपी पति प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।