- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Married Woman Missing Jewelry And Cash From Siriyasar
सिरियासर से गहने-नगदी लेकर विवाहिता लापता
बिसाऊ | थाना क्षेत्र के गांव सिरियासर खुर्द की एक विवाहिता ससुराल से नगदी व गहने लेकर लापता हो गई। थानाधिकारी रामपाल मीणा के अनुसार सिरियासर खुर्द निवासी किस्तूरी देवी ने गुरुवार को बहू भारती के गहने व नगदी लेकर गायब हो जाने की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र की शादी 23 मई 2019 को तेतरा निवासी भारती के साथ हुई थी। बेटा मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ है। 11 मार्च को पुत्रवधु खाना खाकर सो गई थी। सुबह देखा तो वह घर से गायब थी।