पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेट का मानदेय निर्धारित करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | महात्मा गांधी नरेगा मेट संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर यूडी खान को ज्ञापन देकर नरेगा योजना में कार्यरत मेटों का मासिक मानदेय निर्धारित करने व स्थाई नियुक्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह पायल ने बताया ज्ञापन देने से पहले संघ जिला शाखा की बैठक शहीद स्मारक पार्क में हुई। बैठक में नरेगा मेटों व नरेगा श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला सचिव नथमल सैनी, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष जुगल किशोर, अलसीसर ब्लॉक के कोषाध्यक्ष रमानिवास, उदयपुरवाटी ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसिंह, कोषाध्यक्ष रामधन, मंगलाराम, घासीराम, श्रवण कुमार, हरिराम, कृष्ण कुमार, फूलचंद सैनी, अमेश कुमार आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...