पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीसीए के विरोध में दिया ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की ओर से शुक्रवार को कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष तैयब अली के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र की भाजपा सरकार के जन विरोधी रवैये से जनता परेशान हो रही है। इस सरकार ने कई ऐसे कानून बनाए हैं जो जनभावनाओं के विपरीत है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से प्रदेश में एनआरसी और सीसीए को लागू नहीं कर प्रदेश की जनता को इससे मुक्त रखने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में पार्षद मकबूल हुसैन, एडवोकेट जहीर फारूकी, दिलशाद फारूकी, फूलचंद बर्बर, मांगीलाल मंगल, पार्षद मुमताज कबाडी, युनूस भाटी समेत अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं...