- Hindi News
- National
- Udaipurwati News Rajasthan News Memorandum Given For Being Deprived Of Examination
परीक्षा से वंचित रखने पर दिया ज्ञापन
उदयपुरवाटी | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा से जान बूझकर वंचित रखने का आरोप लगाते हुए एक प्राईवेट स्कूल संचालक के खिलाफ एसडीओ को ज्ञापन दिया गया है। जानकारी के अनुसार एसएफआई की उदयपुरवाटी तहसील कमेटी ने एसडीओ को ज्ञापन देकर एक प्राईवेट स्कूल संचालक के खिलाफ परीक्षा से वंचित रखने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में विवरण दिया है कि धोलाखेड़ा निवासी अमित कुमार संस्कार स्कूल का नियमित विद्यार्थी रहा है। बच्चे की फीस जमा नहीं थी और पढ़ाई में भी कमजोर था इसलिए रिजल्ट खराब नहीं हो इसके लिए बच्चे को परीक्षा से वंचित रख दिया। ज्ञापन देने वालों में कैलाश तंवर, बबलेश वर्मा, सतवीर दायमा, संदीप कुमार, रामधन कटारिया, शैतान सैनी, सुमन देवी, चिराग, अमित कुमार आदि शामिल थे।