- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Memorandum Sent Demanding To Bring People Trapped In Italy
इटली में फंसे लोगों काे स्वेदश लाने की मांग, ज्ञापन भेजा
झुंझुनूं | राजस्थान प्रगतिशील संस्थान ने शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को पत्र लिखकर इटली में फंसे खटीक समाज के लोगों को वापस लाने की व्यवस्था की मांग की है। संस्थान के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चेतीवाल ने बताया कि जिले के करीब 800 से ज्यादा लोग काम करने के लिए इटली गए हुए है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने व केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार सरकारी ने वीजा पर रोक लगाने जैसा निर्णय लिया है। जिससे वहां रहने वाले लोग घर वापसी के लिए खूद पर्यास करने के साथ परिजनों को फोन कर रहे हैं। वीजा पर रोक लगने के कारण वे घर वापस नहीं आ पा रहे हैं। जिससे उनके परिजनों को स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंता हो रही है। इस लिए भारत सरकारी की ओर से उन्हें सकुशल इंडिया लाने की व्यवस्था करने के साथ सरकारी को उनकी देखभाल की व्यवस्था भी करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चेतीवाल ने बताया कि जिले के करीब 800 से ज्यादा लोग काम करने के लिए इटली गए हुए हैं। सरकार ने इनके वीजा पर रोक लगा दी है। जिससे ये लोग घर नहीं लौट पा रहे हैं। गौरतलब है कि इटली सहित कई अरब देशों में भी भारतीय फंसे हुए हैं। चीन में एमबीबीएस करने गए स्टूडेंट्स लौट रहे हैं। लेकिन इटली व इरान में फंसे भारतियों की वापसी पर रोक लगी हुई है। ऐसे में उनके परिजन चिंतित हैं।