पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Memorandum To Cm To Stop Soil Filler Work In Badrana Johar

बदराणा जोहड़ में मिट्टी भराव कार्य रुकवाने के लिए सीएम को ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवलगढ़ | भाजपा नेता रवि सैनी व पूर्व पालिकाध्यक्ष व पार्षद रिछपाल सैनी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बदराना जोहड़ में चल रहे मिट्टी भराव कार्य रुकवाने व होने वाले अतिक्रमण को रोकने की मांग की गई है। रवि सैनी की ओर से भेजे गए ज्ञापन के अनुसार बदराना जोहड़ में पुरातन छतरिया व पक्का जोहड़ बना हुआ है। यहां पर प्रसिद्ध बदराना पशु मेला भरता है। कुछ लोगों की ओर से पिछले कई दिनों से मिट्टी भराव किया जा रहा है, अगर अगर मिट्टी भराव कार्य नहीं रोका गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सैनी ने डाली गई मिट्टी भी हटाने की मांग की है। उधर, पूर्व पालिकाध्यक्ष रिछपाल सैनी की ओर से भेजे गए ज्ञापन के अनुसार जोहड़ में कुछ लोगों की ओर से अवैध रूप से मिट्टी भराव का कार्य करवाया जा रहा है, इस जोहड़ में वर्षों से प्रसिद्ध बदराणा पशु मेला भरता है। कुछ लोग इस पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने की फिराक में है। इसलिए जोहड़ में मिट्टी भराव कार्य शीघ्र रुकवाया जाए। ज्ञापन की प्रति देवस्थान विभाग शासन सचिव, जिला कलक्टर, एसडीएम व तहसीलदार को भी भेजी गई है।
खबरें और भी हैं...