- Hindi News
- National
- Pilani News Rajasthan News Memorandum To Connect Mohanwadi Gram Panchayat With Khirod Gss
मोहनवाड़ी ग्राम पंचायत को खिरोड़ जीएसएस से जोड़ने का ज्ञापन दिया
खिरोड़ | मोहनवाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र की विद्युत लाइनों को खिरोड़ जीएसएस से जोड़ने की मांग को लेकर गुरुवार को सरपंच पुष्पा कंवर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की विद्युत लाइनों में वोल्टेज काफी कम होने की वजह से बार-बार लाइनें फाल्ट हो जाती हैं एवं मोटर जल जाती है। इसलिए मोहनवाड़ी क्षेत्र की विद्युत लाइनों को खिरोड़ जीएसएस से जोड़ा जाए, ताकि फाल्ट की समस्या से मुक्ति मिल सके।