- Hindi News
- National
- Udaipurwati News Rajasthan News Millions Of Liters Of Drinking Water Wasted In Udaipurwati
उदयपुरवाटी में व्यर्थ बह गया लाखों लीटर पेयजल
_photocaption_उदयपुरवाटी. कस्बे में होली व धुलंडी के लिए पीएचईडी द्वारा पानी स्टोर किया गया था लेकिन वाल्व खराब होने से करीब दो लाख लीटर पानी व्यर्थ बह गया। चुंगी नंबर तीन के निकट स्थित पानी की टंकी में दो लाख लीटर से अधिक पानी स्टोरेज किया गया था। रविवार को सुबह किसी कारण से पाइप लाइन का वाल्व खराब हो गया जिससे पानी का फव्वारा निकलने लगा। सप्लाई प्रभारी कजोड़ सैनी के मुताबिक त्योहारों को देखते हुए पानी एकत्रित किया गया था लेकिन वाल्व खराब होने से रोका नहीं जा सका। पानी व्यर्थ बहने से चुंगी नंबर तीन से घूमचक्कर तथा भूरीकूड़ी व दंगी जोहड़ी की तरफ जाने वाली सप्लाई बाधित रहेगी।*photocaption*