- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Minor Raped For Three Months Case Registered
तीन माह से नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज
चिड़ावा | गांव तोलासेही निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार नायक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। चौहानों की ढाणी निवासी एक व्यक्ति ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दी है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी और उसके परिवार ने चौहानों की ढाणी में बंटाई पर खेत ले रखा है। युवक पिछले तीन माह से पड़ाेसी खेत मालिक की 15 वर्षीया नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। घटना से डरी बच्ची ने परिजनों को अपनी पीड़ा बताने के बाद उसके पिता ने पुलिस को इसकी रिपोर्ट दी।