स्नेह मिलन में विधायक गुढ़ा का स्वागत
चंवरा | कांकरिया में बुधवार को होली स्नेह मिलन समारोह में विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा का साफा व माला पहना कर स्वागत किया गया। युवा नेता नरेश सैनी कांकरिया ने बताया कि इस दौरान सभी एक दूसरे को तिलक लगा कर गले मिले। विधायक गुढ़ा ने कहा कि होली व दीपावली जैसे त्यौहारों पर ऐसे कार्यक्रम से आपस में भाईचारा बढ़ता है। इस दौरान चौथमल सैनी, ग्यारसी लाल सैनी, रघुवीर मीणा, दाताराम सैनी, राजेन्द्र मीणा, तेजपाल जांगिड़, मनोहर लाल सैनी सहित ग्रामीण मौजूद थे।