पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Mla Ola Inaugurated Saraswati Temple In Jp Janu School

जेपी जानू स्कूल में विधायक ओला ने किया सरस्वती मंदिर का लोकार्पण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं. लोकार्पण समारोह में मौजूद गणमान्यजन।

झुंझुनूं | शहर की कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार नवनिर्मित सरस्वती मंदिर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बृजेन्द्र ओला थे व अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरफूल सिंह मीणा ने की। विधायक ओला व अन्य अतिथियों ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर का लोकार्पण किया। ओला ने कहा कि विद्या की देवी सरस्वती के मंदिर का निर्माण विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देगा। संस्था प्रधान विनोद जानू ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विधायक ओला से विद्यालय की छत की मरम्मत कराने की मांग की। इस पर विधायक ओला ने आश्वासन दिया। इसमें 20 लाख की लागत से मीटिंग हॉल के लिए जल्दी ही कार्य आदेश देने व मुख्य बिल्डिंग की पूरी छत की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुनील जानू, विजय गोपाल, बाबूलाल थालौर, रामशरण जानू, शिवकरण जानू, महावीर महला, महिपाल भांबू, बनवारीलाल कस्वां आदि मौजूद थे। संचालन रामसिंह राहड़ ने किया।
खबरें और भी हैं...