पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News More Than 500 Police Personnel Will Be Deployed In Nawalgarh To Evacuate The Ger Procession Drone Will Be Kept On Camera

नवलगढ़ में गेर जुलूस को शांति से निकालने के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे, ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसपी बोले-व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेंगे

पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा ने कहा कि जुलूस में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे व ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर यूडी खान ने कहा कि मन से उठी बात ही स्थाई होती है, इस बार दो संगठन इस जुलूस में शामिल रहेंगे। प्रशासन गड़बड़ी करने वालों पर निगरानी रखेगा। एसडीएम मुरारीलाल शर्मा ने कहा कि जूलूस दोपहर 12.15 बजे मस्जिद के पास से निकल जाएगा। इस बैठक में लोग इस बात पर सहमत हुए कि लोग सुबह आठ बजे अंबेडकर पार्क पर एकत्रित होकर रवाना होगा। चूणा चौक से यह जुलूस सुबह 8.30 बजे रवाना हो जाएगा। इस बैठक में एडीएम राजेंद्र अग्रवाल, पुलिस उपअधीक्षक रामचंद्र मूंड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापमल केडिया, सीआई महावीरसिंह राठौड़, तहसीलदार कपिल उपाध्याय, बीडीओ विक्रमसिंह राठौड़, पीडब्लूडी एक्सईएन प्रहलादसिंह, बिजली निगम एक्सईएन हरिराम कालेर, रविंद्र पुरोहित,पालिका उपाध्यक्ष मो. शोयब खत्री, डाॅ. दयाशंकर जांगिड़, डाॅ.नवल सैनी मौजूद थे।

नरेंद्र कड़वाल, सलीम जिंदरान, महेश मिश्र, पार्षद अदनान खत्री, बीरबलसिंह गोदारा, वासिद कुरैशी व गौतम खंडेलवाल आदि ने कहा कि होली पर शराब की दुकानें बंद रहनी चाहिए। इस बार में दोनों समुदाय मिलकर एकता की मिशाल पेश करेंगे। मुस्लिम भाई गेर जूलूस मे शामिल लोगों का पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। इनका कहना था कि दोनों समाज के लोगों को असमाजिक तत्वों पर नकेल कसनी चाहिए। दोनों समुदाय के लोग एकजुट है और एक ही रहेंगे। लोग समय पर जुलूस शुरू करे। बैठक में मामराज सोगण, सवाईसिंह डूमरा, उम्मेदसिंह महला व श्यामसिंह तंवर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कमरुदीन कुरैशी, इलियास खत्री, बलदेव सैनी, अनू महर्षि, मोइनुदीन खान, मुश्ताक चौहान, संजय शर्मा सेवाज्योति, पार्षद असलम, पार्षद बाबूलाल वर्मा, अरशद, खालिक लंगा, दीपचंद पंवार, सुनील सामरा, अनिल पारीक, कैलाश जांगिड़, युसूफ भाटी, राजकुमार सैनी, सुनील सैनी, शिक्षक अशोक चांवला, बुलाकी शर्मा, आजाद बिसायती सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

नवलगढ़. गेर जुलूस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में भाग लेते हुए लोग।
खबरें और भी हैं...