पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mukundgarh News Rajasthan News More Than Half A Dozen People Burnt Equipment From The Fault Resentment Among People

फाल्ट से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के उपकरण जले, लोगों में आक्रोश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडावा रोड स्थित वार्ड एक में बिजली फाल्ट से करीब आधा दर्जन लोगों के घरों में बिजली उपकरण व घरेलू सामान जल गया। पार्षद समेत अन्य नाराज लोगों ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर सुनवाई नहीं करने व लापरवाही के आरोप लगाए। जानकारी के मुताबिक फाल्ट से सुभाष चेजारा, रामरतन चेजारा, बिरमदत चेजारा, तुलसीराम चेजारा, महेश मीणा, सुभाष जोगी आदि के उपकरण जल गए । सुभाष चेजारा के घर टीवी में आग लगने से पूरे कमरे में धुआं हो गया। आग से घर की बिजली लाइन ने आग पकड़ ली और पास वाले कमरे में रखे कपड़े, चारपाई व अन्य घरेलू सामान भी जल गया। सुचना पर पार्षद दिलीप मीणा ने लाइन बंद करवाई और उच्चाधिकारियों को सुचना दी। लोगों ने बताया जेईन व एईएन ने फोन तक रिसीव नहीं किया। वार्डवासियों की नाराजगी के बाद नवलगढ़ एक्सईएन हरिराम कालेर को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। पीडि़त लोगों ने विभाग से डीपी व सर्विस लाइन के उचित रख रखाव तथा प्रभावित लोगों ने नुकसान की भरपाई की मांग प्रशासन से की है।

चंचल बनी एक दिन प्राचार्या : झुंझुनूं | जेबी शाह गर्ल्स पीजी कॉलेज में नवाचार करते हुए सफाई कर्मचारी नवल की बेटी चंचल को एक दिन का प्राचार्या मनाया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. योगिता शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चंचल को एक दिन का प्राचार्या बनाया गया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के दैनिक कार्यों व परीक्षा संबंधित कार्य का निरीक्षण किया। स्टाफ भी मौजूद था।

खबरें और भी हैं...