पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Muslim Brothers Showered Flowers On Ger Procession In Nawalgarh

नवलगढ़ में गेर जुलूस पर मुस्लिम भाइयों ने बरसाए फूल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में इस बार मंगलवार को ऐतिहासिक गेर जुलूस में हर बार से अलग नजारा दिखा। मुस्लिम समाज के लोगों ने गेर जुलूस पर पुष्प वर्षा की, पेयजल की व्यवस्था कर आपसी भाईचारा कायम रखने की नजीर पेश की। जुलूस में पहली बार हिंदू-मुस्लिम एकता के नारे लगे और बिना किसी तनाव के तय समय पर जुलूस निकला।

लोगों ने राम अौर रहीम की सांझी विरासत को अौर मजबूत किया। इस बार अश्लीलता को पूरी तरह से नकार दिया गया। कुछ किशोरों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करना चाहा, लेकिन प्रशासन ने उन्हें तत्काल रोक दिया। गेर जुलूस मंगलवार सुबह आठ बजे अंबेडकर पार्क से शुरू हुआ। यहां एसडीएम मुरारीलाल शर्मा ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सीआई महावीर सिंह राठौड़, समाजसेवी कैलाश चोटिया, रविंद्र पुरोहित, बाबूलाल खटीक, कृष्ण कुमार दायमा, अनू महर्षि, राकेश दायमा, विकास सांखला, सुभीता सीगड़, अशोक चावला आदि लोग मौजूद थे। चूणा चौक में प्रशासनिक अधिकारियों व जुलूस में शामिल लोगों को मिठाई खिलाई। चौदह पैंड पर मोइनुदीन खान व मुश्ताक चौहान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।

सौहार्द की मिसाल : मुिस्लम समाज ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए की पानी की व्यवस्था

तीन पीढ़ियां एक साथ झूमती नजर आई

{नवलगढ़ सांस्कृतिक मंच व अमृतवाणी संघ के पदाधिकारी हुए शामिल।

{एसडीएम मुरारीलाल ने ढप पर थाप देकर किया जुलूस का विधिवत शुभारंभ।

{जुलूस के शुभारंभ पर प्रशासनिक अधिकारियों व लोगों को मिठाई खिलाई गई।

{मुस्लिम समाज की ओर से पेयजल की व्यवस्था की गई व पुष्प वर्षा से स्वागत।

{‘हिन्दू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद अौर राम-रहीम एक है’ के नारे लगे।

{बहुत से लोगों ने 15 से 30 वर्ष बाद जुलूस में भाग लिया।

{तीन पीढ़ियां एक साथ मस्ती में झूमती नजर आई।

माता-पिता को बुला कर करेंगे समझाइस

एसडीएम मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि जुलूस में शामिल लोगों ने अश्लीलता को पूरी तरह से नकार दिया। कुछ नासमझ बच्चों ने अश्लीलता फैलाने का प्रयास किया, जुलूस की वीडियोग्राफी करवाई गई है, इन बच्चों की पहचान कर इनके माता-पिता को बुला कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नवलगढ़. कस्बे में ऐतिहासिक गेर जुलूस शांति के साथ निकला। निर्धारित समय से पहले ही जुलूस खत्म हो गया। गेर जुलूस में शामिल लोगों की भीड़।
खबरें और भी हैं...