पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Muslim Welfare Front Decides To Run Membership Campaign

मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट का सदस्यता अभियान चलाने का फैसला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झुंझुनूं | मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट के अध्यक्ष का चुनाव 31 मई को होगा। इस बारे में विचार विमर्श के लिए फ्रंट अध्यक्ष इंजीनियर इब्राहिम खान की अध्यक्षता में बुधवार को फ्रंट की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में आगाज-3 तालीमी कांफ्रेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की समीक्षा गई। फ्रंट उपाध्यक्ष एमडी चोपदार ने बताया कि फ्रंट का जिले में विस्तार किया जाएगा। 31 मई को जिला अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। फ्रंट अध्यक्ष खान ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। सदस्यता अभियान चलाने के लिए यूनुस अली भाटी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त बनाया गया है। एडवोकेट अजीज अहमद खान को निर्वाचन अधिकारी व एडवोकेट जहीर मोहम्मद फारूकी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त गया है। बैठक में याकूब, रजब चौहान, अब्दुल मजीद कुरैशी, डॉ. आरिफ मिर्जा, इसहाक भाटी, बाबू भाई, उमर कुरैशी, इम्तियाज खान, मो. आरिफ आदि सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...