पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Names Of Women Commanding 127 Shops Out Of 286 Groups In The Liquor Lottery

शराब की लॉटरी में जिले के 286 समूहों में से 127 दुकानों की कमान महिलाओं के नाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नए वित्तीय वर्ष के लिए जिले के 270 देशी शराब के समूहों व 16 अंग्रेजी शराब की दुकानों की लॉटरी में नारी शक्ति पूरी तरह से हावी रही। 286 समूहों के लिए निकाली गई लॉटरी में से 127 समूह महिलाओं के नाम निकले हैं। इनमें देशी शराब के 270 समूहों में से 119 महिला आवेदक सफल रही। अंग्रेजी शराब की 16 दुकानों में से 8 दुकानें महिलाओं के नाम खुली। सफल आवेदकों के साथ ही रिजर्व आवेदकों की लॉटरी में भी महिला आवेदक हावी रही। जिले में रिजर्व कैटेगरी में आए 570 आवेदकों में से 260 आवेदक महिलाएं रही। दूसरी ओर शुक्रवार को सफल आवेदकों का जमावड़ा दिनभर आबकारी कार्यालय पर रहा। सफल आवेदक सूची में नाम देख कर चालान जमा कराने समेत विभिन्न अौपचारिकता पूरी करते नजर आए। इससे पूर्व जिला आबकारी विभाग ने सफल आवेदकों की सूची जारी की जिसे देखने के लिए कार्यालय में भारी भीड़ एकत्र हो गई। आबकारी विभाग की ओर से ऑनलाइन चालान निकालने के लिए विशेष काउंटर बनाया गया।

286 आवेदकों के साथ 570 रिजर्व दावेदार की भी निकाली लॉटरी : आबकारी विभाग द्वारा जिले में 270 देशी शराब के समूहों के साथ 16 अंग्रेजी समूहों की लॉटरी निकाली गई थी। इसमें 286 दावेदारों की किस्मत खुली। जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गर्ग ने बताया कि 286 दावेदारों के साथ ही हर समूह के लिए दो रिजर्व दावेदारों की भी लॉटरी निकाली गई। पूरे जिले में करीब देशी शराब के 270 समूहों के लिए 538 दावेदारों की लॉटरी निकाली। दूसरी ओर अंग्रेजी के 16 समूहों के लिए 32 दावेदार रिजर्व रखे गए हैं। डीओ गर्ग ने बताया कि जिले में दो समूहों के लिए दो-दो आवेदन आने के कारण इनमें एक-एक दावेदार ही रिजर्व रखा गया।

विभाग की आमदनी 15 फीसदी घटी : आबकारी विभाग की कमाई पिछले साल की तुलना में 15 फीसदी घट गई। आय में कमी आवेदनों की संख्या में गिरावट आने के कारण से हुई। पिछली बार शराब समूहों के लिए 17 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। इस आवेदनों की संख्या 12800 के आसपास ही रही। इसके लिए चलते विभाग की ंआय पिछली साल की तुलना में 85 फीसदी ही रही। जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गर्ग ने बताया कि आवेदन कम आने से विभाग की आय में गिरावट आई। इस बार आवेदनों से आय 85 से 90 फीसदी तक रही जबकि विभाग इस बार आवेदनों में इजाफे की उम्मीद कर रहा था। लेकिन इस बार उम्मीद के अनुसार लोगों ने आवेदन नहीं किए।

1 अप्रैल से प्रारंभ होंगे नए शराब के समूह

लॉटरी के बाद सफल आवेदकों द्वारा विभागीय अौपचारिकताएं पूरा करने के बाद सफल रहे दावेदार 1 अप्रैल से काम प्रारंभ कर सकेंगे। जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गर्ग ने बताया कि नई दुकानें और समूह नए वित्त वर्ष से प्रारंभ किए जाएंगे। इससे पहले विभागीय अधिकारी उनके द्वारा प्रस्तावित दुकानों की जगह आदि का निरीक्षण कर रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद इनको स्वीकृति मिलने पर इनके संचालन की अनुमति दी जाएगी।

झुंझुनूं. लाॅटरी की सूची में नाम देखते आवेदक।
खबरें और भी हैं...