- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Nawalgarh Celebration In Festival Coaching
नवलगढ़ : पहल कोचिंग में मनाया फागोत्सव
नवलगढ़ | कस्बे की पहल कोचिंग क्लासेज में शनिवार को फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता समाजसेवी कैलाश चोटिया ने की। मुख्य अतिथि लादूसिंह कुल्हरी थे। अतिथियों ने चंग पर थाप मार कर फागोत्सव का शुभारंभ किया। संस्था निदेशक सुरेन्द्र मील ने बालिका शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट एवं बालकों की शिक्षा के लिए 25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है, जो कि शिक्षा के प्रसार के लिए एक अनूठी पहल है। संचालन कवि मुकेश मारवाड़ी ने किया। इस मौके पर मनीष मातवा, नौरंगसिंह, बंटीकुमार, भूपेश पारीक, दीपक सैनी आदि मौजूद थे।