टमकोर में रात्रि चौपाल 27 को
झुंझुनूं | सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित अलसीसर पंचायत समिति की टमकोर ग्राम पंचायत में 27 मार्च को शाम छह बजे राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल लगाई जाएगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि कलेक्टर यूडी खान की अध्यक्षता में आयोजित रात्रि चौपाल में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।