वाहन की टक्कर से नीलगाय की माैत
बाघोली | गुड़ा के घोड़ाखुर के पास शुक्रवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय के बच्चे की माैत हो गई। बह्मदत्त मीणा ने बताया कि घोड़ाखुर के पास जंगल से भटक कर नीलगाय का बच्चा सड़क पार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात बजरी से भरकर चलने वाले वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने देखा और वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। मीणा ने बताया कि यहां पहाड़ी क्षेत्र होने से रात को पानी के लिए जानवर जोहड़ में आ जाते हैं।