पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News No Registration Of Bs 4 Vehicles After 31st

31 के बाद बी-एस फोर वाहनों का पंजीयन नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेतड़ी नगर | बीएस-फोर वाहनों का पंजीयन करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। खेतड़ी जिला परिवहन अधिकारी गोपालकृष्ण शर्मा ने बताया कि बीएस-फोर एमिशन स्तर श्रेणी के वाहनों के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार इस श्रेणी के वाहनों का विक्रय एवं पंजीयन एक अप्रेल 2020 से नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2020 के पश्चात बीएस-फोर स्तर के वाहनों का पंजीयन नहीं किया जा सकेगा। इसी प्रकार खनन क्षेत्र एवं सड़क निर्माण के कार्य में लगे अपंजीकृत बीएस-फोर स्तर के वाहन भी 31 मार्च के बाद स्वतः स्क्रैप घोषित हो जाएंगे। अपंजीकृत वाहन खनन में पाये गए तो संबंधित लीजधारक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मार्च माह के अग्रिम टैक्स जमा करवाने के लिए अन्तिम तिथि 15 मार्च है।
खबरें और भी हैं...