- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Now Criminals Will Not Be Able To Escape From The Clutches Of Police
अब पुलिस के चंगुल से नहीं बच सकेंगे अपराधी
शिमला | पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा के निर्देश पर जिले में विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसमें स्पेशल टीम व क्यूआरटी टीम के 35 जवान हर समय टीम प्रभारी वीरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में हथियारों से लैस होकर गश्त करते हैं। जिले के हरियाणा सीमा से सटे बॉर्डर के गांवाें पर यह टीम विशेष नजर रखेगी। टीम प्रभारी वीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि इस टीम में 24 घंटे 35 जवान तीन गाड़ियों में तैनात रहते हैं। कुछ जवान सिविल ड्रेस में भी निगरानी करेंगे। किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना मिलते ही स्पेशल टीम उस स्थान पर पहुंचेगी। इससे अपराधों पर अंकुश लगेगा। जो शरारती तत्व रातभर शराब पीकर उपद्रव करते हैं उन पर शिकंजा कसा जाएगा। गुरुवार को स्पेशल टीम ने हरियााणा सीमा से सटे शिमला, रवां, रोजडा, मान्दरी आदि गांवों में प्लैगमार्च किया।