पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khetari News Rajasthan News On The Day Of Dhundi Five Sportsmen Were Arrested 51 Thousand 500 Rupees Seized

धूलंडी के दिन जुअा खेल पांच जने गिरफ्तार, 51 हजार 500 रु. जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धूलंडी के दिन ताश पत्ती पर जुआ खेलते पांच जनों को मंगलवार को गिरफ्तार कर उनके पास से 51500 रुपए बरामद किए। बनवास की चौधरी काॅलोनी मे कुछ लोग ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर एएसआई सूबेसिंह, एचसी राजेंद्र सिंह, धर्मवीरसिंह, विजयपाल, डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई वीरेंद्र सिंह ने पुलिस दल के साथ चौधरी कॉलोनी में दबिश देकर पुहानिया निवासी जगदेव पुत्र पृथ्वीराज अहीर, गोठड़ा निवासी मोहन पुत्र मनीराम माली, सांतडिया निवासी सुरेश पुत्र गुरुदयाल अहीर, भैसावता खुर्द निवासी कमलेश पुत्र गुरुदयाल धानक को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 51 हजार 500 रुपए व ताशा पत्ती की जाेड़ी मिली। पांचों को ताश पत्ती पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर 51 हजार 500 रुपए बरामद किए।

खबरें और भी हैं...