पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Online Registration For Amarnath Yatra Will Begin From April 1

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से शुरू होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कोटा बढ़ा दिया गया है। पहले की तुलना में इस बार ज्यादा संख्या में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इस बार अमरनाथ यात्रा 42 दिन की रहेगी। यात्रा 23 जून से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी। पिछले साल अमरनाथ यात्रा 38 दिन चली थी। आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्री को परिचय पत्र के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड देना होगा। इसके अलावा यात्री के 5 फोटो भी लगेंगे। इनमें से एक फोटो मेडिकल फॉर्म पर, दूसरा फोटो एप्लीकेशन फार्म पर और 3 फोटो कार्ड पर लगेंगे। अमरनाथ यात्रा 13 साल से 75 साल तक के भक्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...