- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Opposition To Postpone The Launch Schedule Of The Fire Station In Bagad
बगड़ में फायर स्टेशन का लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित करने का विरोध
बगड़ | मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत बनाए गए फायर स्टेशन, अंबेडकर भवन व आधुनिक शौचालय का रविवार को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित किए जाने का चेयरमैन सुशीला बुंदेला व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़ ने विरोध जताया है। नगरपालिका परिसर में रविवार को 10.30 बजे फायर स्टेशन, अंबेडकर भवन व आधुनिक शौचालय का लोकार्पण कार्यक्रम होना था, जिसे स्थगित कर दिया गया। चेयरमैन सुशीला बुंदेला ने बताया कि महिला दिवस को विशेष बनाने एवं महिला शक्ति में सशक्तिकरण का भाव जाग्रत हो इसके लिए 8 मार्च को इन तीनों का लोकार्पण कार्यक्रम निर्धारित किया था। चेयरमैन बुंदेला ने बताया कि ईओ से जब इस विषय में बात की तो उन्होंने अपनी स्वीकृति से मना किया। जिसके बाद ईओ ने आमंत्रण पत्र तैयार करवा कर पार्षद व कस्बेवासियों को वितरित करवाए। रात को व्हाटसअप के जरिए कोरोना वायरस फैलने की बात को लेकर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़ ने भी राजनैतिक दबाव में आकर कार्यक्रम को स्थगित करने का आरोप लगाया। ईओ हेमंत तंवर ने बताया कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए से भीड़ एकत्रित नहीं करने के निर्देशन पर कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।