पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagad News Rajasthan News Organizing Discourse Satsang On Rang Panchami At Chandranath Yogashram

चंद्रनाथ योगाश्रम में रंग पंचमी पर प्रवचन-सत्संग का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाबा चंद्रनाथ योगाश्रम में रंग पंचमी पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम हुए। शनिवार को सुबह शिव गोरखनाथ, गरीबनाथ व गोपालनाथ की पूजा-अर्चना के बाद महा आरती हुई। जिसमें बाबा चंद्रनाथ महाराज के सानिध्य में योगी भानीनाथ, भोलानाथ, सिद्धनाथ, सुवालालाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा चंद्रनाथ महाराज से आशीर्वाद लिया। गुरु पूजन के बाद सुबह से शाम तक प्रसाद का आयोजन कर लंगर लगया गया। इससे पहले शुक्रवार रात को सत्संग का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बाबा चंद्रनाथ ने प्रवचन के दौरान गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, बेटा-बेटी के बीच भेदभाव को मिटाकर समान रूप से शिक्षित एवं संस्कारित करने की बात कही। कार्यक्रम में बाबा चंद्रनाथ महाराज, उत्तराधिकारी योगी भानीनाथ, सिद्धनाथ, सुवालाल विजय पार्टी बाड़ी जोड़ी के गायकारों नेे भजनों की प्रस्तुतियां दी।

खबरें और भी हैं...