पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Out Of 12600 Applicants 270 Got 39lottery39 Even After Extending The Date Twice 5200 Applications Were Less Than The Last Time

12,600 आवेदकों में से 270 की निकली ‘लॉटरी’, दो बार तिथि बढ़ाने पर भी पिछली बार से 5200 आवेदन कम रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज जारी होगी सफल आवेदकों की सूची

नए वित्तीय वर्ष के लिए जिले के 270 शराब समूहों की दुकानों की लॉटरी गुरुवार को सेठ मोतीलाल इनडोर स्टेडियम में निकाली गई। कलेक्टर यूडी खान ने खुद लॉटरी निकाली। इससे पहले जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गर्ग ने लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके बाद लॉटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। इनमें सबसे पहले अंग्रेजी शराब और बीयर की
दुकानों की लॉटरी निकाली गई। इनमें कई समूह महिलाओं के नाम खुले। सबसे पहले झुंझुनूं नगर परिषद 8, चिड़ावा की 5 और नवलगढ़ की तीन दुकानों की लॉटरी निकाली
गई। इसके बाद देशी शराब
की दुकानों की लॉटरी क्षेत्रवार निकाली गई।

आबकारी अधिकारी गर्ग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए देशी तथा मदिरा, बीयर दुकानों के लिए इस बार 12600 आवेदनों आए। इनमें 270 समूहों के लिए लॉटरी निकाली गई। विदेशी मदिरा व बीयर की दुकानों की लॉटरी होने के बाद देशी मदिरा दुकान समूहों की लॉटरी भी दुकान समूहों के अनुसार निकाली गई। इसमें आबकारी वृत चिड़ावा के समूह संख्या 1 से 51 तक का चौथा राउंड, आबकारी वृत झुंझुनूं उत्तर की समूह संख्या 52 से 94 तक के समूहों का पांचवां राउंड, वृत झुंझुनूं दक्षिण के समूह संख्या 95 से 134 तक का छठा राउंड, आबकारी वृत खेतड़ी के समूह संख्या 135 से 196 तक का सातवां राउंड, आबकारी वृत नवलगढ़ के समूह संख्या 197 से 233 तक का आठवां राउंड एवं आबकारी वृत उदयपुरवाटी के समूह संख्या 234 से 270 तक का नौवां राउंड में लॉटरी निकाली गई।

कइयों के चेहरे खिले, तो बहुत से दिखे उदास

लॉटरी निकलने की प्रक्रिया के दौरान आवेदकों के चेहरों पर कई तरह के रंग दिखे। जैसे ही कोई लॉटरी निकलती, आवेदक अपनी कुर्सियों से खड़े हो जाते और लॉटरी की घोषणा होने के बाद वापस कुर्सियों पर बैठ जाते। पूरी लॉटरी प्रक्रिया के दौरान ऐसा कई बार देखने को मिला। पूरी लॉटरी प्रक्रिया के दौरान स्टेडियम के बाहर भी आवेदकों व उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही। सभी में उत्साह बना हुआ था।

लॉटरी निकालते अधिकारी।

साढ़े सात घंटे चली लॉटरी प्रक्रिया, सबसे पहले अंग्रेजी समूह आवेदकों को मिला प्रवेश


आबकारी विभाग सफल आवेदकों की सूची शुक्रवार को जारी करेगा। डीओ राजेन्द्र प्रसाद गर्ग ने बताया कि देर शाम तक लॉटरी प्रक्रिया चलने के कारण सफल आवेदकों की सूची तत्काल जारी नहीं हो सकी। अब सफल आवेदकों की सूची शुक्रवार सुबह जारी होगी।

राउंड के हिसाब से दिया आवेदकों को प्रवेश

भीड़ देखते हुए राउंड के हिसाब से ही आवेदकों को अंदर प्रवेश दिया गया। इनमें सबसे पहले अंग्रेजी समूह के आवेदकों को आने दिया गया। इसके बाद समूह संख्या के हिसाब से आवेदकों को अंदर भेजा गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

कम आवेदन देखते हुए बढ़ाई गई थी तिथि

इस बार आवेदन कम आए। पिछली बार इन समूहों के लिए करीब 17800 आवेदन आए थे। इस बार आवेदनों की संख्या 12600 पर ही रुक गई। कम संख्या को देखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई थी। फिर भी पिछली बार का आंकड़ा नहीं पहुंचा।

सुबह 11 से शाम 6.30 बजे तक चली लॉटरी प्रक्रिया

लॉटरी प्रक्रिया पूरे साढ़े सात घंटे चली। सुबह 11 बजे से शुरू हुई लॉटरी प्रक्रिया शाम 6.30 बजे तक चलती रही। इस दौरान आवेदक इनडोर स्टेडियम के अंदर और बाहर दोनों अोर जमे रहे। पुलिस ने रानी सती से स्टेडियम आने वाले यातायात को डायवर्ट कर दिया था।
खबरें और भी हैं...