- Hindi News
- National
- Alsisar News Rajasthan News Palika President Started Distribution Of Jan Aadhaar Cards From E Mitra
ई मित्र से पालिका अध्यक्ष ने शुरू किया जन आधार कार्डों का वितरण
बिसाऊ | कस्बे के आरआर ई मित्र सेंटर से पालिकाध्यक्ष मुस्ताक खान ने शनिवार को जन आधार कार्डों के वितरण का शुभारंभ किया।
सेंटर के संचालक रियासत अली ने बताया कि राज्य सरकार ने भामाशाह कार्ड की जगह जन आधार कार्ड का निशुल्क वितरण शुरू किया है। इस सेंटर से पुराने वार्ड 1, 3, 4, 6, 12, 13, 14, 20 के लोगों को जन आधार कार्ड का वितरण किया जा रहा है। पहले दिन 744 कार्ड का वितरण किया गया। वितरण समरोह में अलसीसर के सुप्राेवी प्रोग्रामर संदीप सिहाग, इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ज्याणी, पालिका के लिपिक विकास सैनी व पार्षद मौजूद रहे।