- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Patwaris Demand Grade Pay 3600 Or Pay Level 10
पटवारियों ने ग्रेड पे 3600 या पे लेवल 10 करवाने की मांग की
राजस्थान पटवार संघ की खेतड़ी उपशाखा की अोर से संगठन के प्रदेशव्यापी आह्वान पर एवं राजस्थान पटवार संघ के साथ 28 अप्रैल 18 को हुए समझौते के अनुरूप वेतन विसंगति दूर कर ग्रेड पे 3600 या पे लेवल 10 करवाने सहित अनेक मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लिखा कि पटवारी वेतन विसंगति सुधार के लिए पूर्व में हुए समझौतों की पालना करने, पटवारी के राजस्व, प्रशासनिक, तकनीक प्रकृति आदि के काम को देखते हुए पे ग्रेड 3600 या फिर पे लेवल 10 किया जाए, एसीपी योजना के तहत 9, 18 व 27 के स्थान पर 7, 14, 21, 28 व 32 की सेवा पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देते हुए पदोन्नति का वेतनमान दिया जाए, वर्ष 2019 से 2020 की डीपीसी शीघ्र करवाने, नियमित डीपीसी के लिए समयबद्ध कार्यक्रम तय करने आदि की मांग पूरी की जाएगा। ज्ञापन देने वालों में शाखा अध्यक्ष मदनलाल दौराता, पटवार संघ जिला सचिव अमित कुमार, प्रिंस शर्मा, पप्पूलाल सैनी, विकास मीणा, सुनिल ढाका, कमलेश मंगावा, अमीचन्द, रामचन्द्र महण, वीरेंद्र आिद पटवारी शामिल थे।
खेतड़ी. मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देते हुए।