पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Patwaris Submitted Memorandum To Mla Demanding Grade Pay 3600 Or Pay Level 10

पटवारियों ने ग्रेड पे 3600 या पे लेवल 10 की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेतड़ी | राजस्थान पटवार संघ की खेतड़ी उपशाखा ने संगठन के प्रदेशव्यापी आह्वान पर पटवारियों की मांगों को लेकर विधायक डॉ. जितेंद्रसिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ के साथ 28 अप्रैल 2018 को हुए समझौते को लागू कराने की मांग की गई। समझौते में पटवारियों की वेतन विसंगति को दूर कर ग्रेड पे 3600 करने या पे लेवल 10 किए जाने पर सहमति बनी थी। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में शाखा अध्यक्ष मदनलाल दौराता, पटवार संघ के जिला सचिव अमित कुमार, प्रिंस कुमार शर्मा, पप्पूलाल सैनी, विकास कुमार मीणा, सुनिल कुमार ढाका, कमलेश मंगावा, अमीचन्द जितरवाल, रामचन्द्र महण, सीताराम, नंदलाल, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
खबरें और भी हैं...