पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mukundgarh News Rajasthan News Performances Performed In Holi Sneh Milan

होली स्नेह मिलन में दी धमाल की प्रस्तुतियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडावा | मुकुंदगढ़ रोड़ पर स्थित सीयारामजी की बगीची में महंत विष्णु जोशी के सानिध्य में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं डीएसपी ग्रामीण नील कमल मीणा ने कहा ै कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ ही एकता व समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। अध्यक्षता पिताम्बर मिश्रा ने की। महंत विष्णु जोशी व पूर्व पार्षद राजकुमार निर्वाण ने डिप्टी मीणा का शॉल ओढ़ाकर व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में ढ़प मंडली ने धमालों की प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बाबूलाल नाई, गजानंद, हरिसिंह नरूका, सुरेश पालड़ीवाला, पूर्व पार्षद मोतीलाल जोशी, पार्षद नरेश सोनी व बाल किशन भाटीवाड़ा, विनोद चोपदार व मोहनलाल सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...