विज्डम सिटी में मनाया फागोत्सव
झुंझुनूं | विज्डम सिटी स्थित झुंझुनूं एकेडेमी में फागोत्सव व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिला अभिभावकों, स्पॉट मूल्यांकन की महिला परीक्षकों व अध्यापिकाओं को प्राउड वुमन का बेज व गुलदस्ता भेंट किया गया। इस दौरान जीवेम चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी, मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आशुतोष मोदी, जॉली एंजल्स निदेशक रानू मोदी, इंफ्रा एंड प्लानिंग डायरेक्टर आकाश मोदी, निदेशक गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरडाराम धीवा मौजूद थे।