- Hindi News
- National
- Jhunjhunu News Rajasthan News Pichhanwan Villagers United Put 10 Barricades On Lalchowk Stand To Prevent Rising Accidents
लालचौक स्टैंड पर बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पिचानवां के ग्रामीण हुए एकजुट, 10 बैरिकेड्स लगवाए
थाना क्षेत्र की लालचौक स्टैंड पर बढती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पिचानवां के ग्रामीणों ने अनूठी पहल शुरू की है। गांव के भामाशाह जयप्रकाश बसेरा ने स़ड़क सुरक्षा के लिए 10 बेरिकेड्स बनवाकर दिये हैं। इनमें से तीन-तीन बेरीकेड्स लालचौक चौराहे से कुछ पहले चिड़ावा-सिंघाना की ओर तथा दो-दो बेरीकेड्स जिकजैक बनाकर पिचानवां-कलगांव रोड पर रखे गए हैं। गौरतलब है कि बीते पांच माह के दौरान इस स्थान के नजदीक हुई दुर्घटनाओं में आठ लोग अकाल मौत का शिकार हो चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता बजरंगलाल बराला और डॉ. नवीन बराला ने जन चेतना शुरू की। जिससे प्रेरित हुए भामाशाह जयप्रकाश ने 50 हजार रूपये की लागत से ये बेरीकेड्स बनवाकर दिये। गुरूवार सुबह पूर्व विधायक श्रवण कुमार, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा ने इनका लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन जयनारायण बसेरा ने की। कार्यक्रम में डॉ. अनिल महला, सुरेश कुमार, विजेंद्र शास्त्री, कपिल, महेंद्रसिंह, विरेंद्र चाहर, गोरधनलाल, किढवाना प्राचार्य प्रदीप मोदी, सुमेरसिंह पिचानवां, सुरेंद्र बसेरा, अनूप कुमार, मनोज चाहर, बस्तीराम, महिपाल, जयपाल, रामसिंह झाझड़िया, संपत्त डागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लालचौक चौराहे पर बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसके लिए सामान देने की घोषणा की। पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने स्टैंड और पिचानवां गांव में एक-एक सार्वजनिक बोरवैल बनवाकर देने, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा चार स्ट्रीट लाईट, किशनलाल व छोटू जांगिड़ ने 10 सीमेंटेड कुर्सियां मय टीनसैड, जगदीशप्रसाद सैनी ने पांच कुर्सियां व पाईप लाईन, युवा नेता मानसिंह सहारण भैसावता ने पानी की प्याऊ और सुमेर सैनी तारावाला कुआ ने तीन स्ट्रीट लाईटें लगवाने की बात कही।
चिड़ावा. बैरिकेड्स का लोकार्पण करते पूर्व विधायक श्रवण कुमार।