- Hindi News
- National
- Pilani News Rajasthan News Pilani Visit Of Haryana Chief Minister Canceled
हरियाणा के मुख्यमंत्री का पिलानी दौरा निरस्त
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का रविवार को पिलानी का दौरा कोरोना को लेकर एडवाइजरी के चलते निरस्त हो गया है। वे पिलानी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान के तत्वावधान में उत्सव मैदान के पास नवनिर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने वाले थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान के सचिव राजकुमार मोरवाल ने बताया कि कोरोना के चलते प्रधानमंत्री की ओर से जारी की गई एडवाइजरी को देखते हुए हरियाणा के सीएम का पिलानी निरस्त कर दिया गया है।