पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhunjhunu News Rajasthan News Pistol Was Beaten Up Ten Thousand Snatched

पिस्टल दिखा मारपीट की, दस हजार छीने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंड्रेला | बुडानिया के एक जने ने मारपीट करके दस हजार रुपए निकालने का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि बुडानिया निवासी विकास जाट ने रिपोर्ट दी है कि वह 9 मार्च को जाखड़ा गांव से धतरवाला जा रहा था। रास्ते में बुडानिया निवासी व हाल ढाणी हरिजन जाखड़ा का प्रमोद मेघवाल, संजय मेघवाल व मुकेश मेघवाल बाइक लेकर आए और उसे रोककर मारपीट की। जेब में रखे दस हजार रुपए निकाल लिए। आरोपियों ने पिस्टल दिखाई और जाते समय धमकी दी कि यदि रिपोर्ट दर्ज करवाई तो जान से खत्म कर देंगे।
खबरें और भी हैं...