पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagad News Rajasthan News Poet Conference In Baghdad Poets Tickle Him With Compositions Of Humor Veer Rasa And Sringar Rasa

बगड़ में कवि सम्मेलन; कवियों ने हास्य, वीर रस और शृंगार रस की रचनाओं से गुदगुदाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निमड़ी स्टेंड दुर्गा मंदिर के पास फागोत्सव के अवसर पर नागरिक मंच की ओर से आयोजित चतुर्थ फागोत्सव कवि सम्मेलन देर रात तक जमा रहा। विभिन्न जगह से आए कवियों ने फागोत्सव पर आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य के हर रंग से सरोबार कर दिया। कवियों ने हास्य, शृंगांर, वीररस की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। डाॅ. एलके शर्मा ने कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए मर के भी वो कभी नहीं मरते जन्नतो को रसीद होते है..., सुनाया। हेमंतकुमार हेमु ने विंग कमांडर अभिनंदन पर कहा कि दुर्योधन की धमकी से रधुनंदन डरा नहीं करते, नागपास से लखन ओर रधुनंदन डरा नहीं करते, जबड़े फाड़े शेरों के यहां खेल खेल मेे वीरों ने, गिदड़ की टोली के समक्ष अभिनंदन डरा नहीं करते...। डाॅ. भावना शर्मा ने म्हारो छोरो बिकाऊ है....राजेश कमाल ने नारी शक्ति पर स्त्री है तभी तो पति है स्त्री है यही तेरी गति है..., तो शिवानी सैनी ने देश भक्ति पर कविताएं पेश की। हास्य कवि ओम पारीक ने हंसी की फुलझड़ियां पेश करते हुए कालु के माध्यम से मोबाइल दुरुपयोग को लेकर बढते अपराध के बारे में बताया। राजस्थानी कवि भागीरथसिंह भाग्य ने गावं के हालात पर छोटो सो है गांव गुवाड़ी गलिया नेड़ी नेड़ी..., रचनाएं पेश की। आयोजक मंडल के सुनील बुंदेला व मुकेश सैनी ने कवियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में इनका किया सम्मान-बगड़ नागरिक मंच की ओर से योगी भानीनाथ के संत सानिध्य एवं जिला उप प्रमुख बनवारीलाल सैनी, संतोष दाधीच, चेयरमैन सुशीला बुंदेला, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, योगेंद्रसिंह कालीपहाड़ी, गोविंदसिंह राठौड़, मनोज बागोरिया, चतरसिंह बिजारणिया, सीएचसी प्रभाराी डा.जेएस बुडानिया, खैरातीलाल बुंदेला, जयप्रकाश के आतिथ्य में हुए कवि सम्मेलन में आयोजक मंडल के सुनील बुंदेला, मुकेश सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, गुगन बुंदेला, राकेश शर्मा, नरेश शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला दिवस पर शिक्षा, चिकित्सा व समाजसेवा अादि क्षेत्र के सराहनिय कार्याें के लिए सुशीला बुंदेला, भावना शर्मा, पायल चंदेल, कविता सैनी, सुमन फोगाट, प्रियंका चाहर व किरण बागोरिया का सम्मान किया गया। योगी भानीनाथ व अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में अशोक जोरासिया की लिखित पुस्तक ख्वाबो की मंजील का विमोचन किया गया।

खबरें और भी हैं...