- Hindi News
- National
- Singhana News Rajasthan News Polling In 4 Panchayats Of Singhana Today From 8 Am To 5 Pm
सिंघाना की 4 पंचायतों में आज सुबह 8 से 5 बजे तक मतदान
जिले की सिंघाना पंचायत समिति की चार ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंचों के चुनाव रविवार को करवाए जाएंगे। इनमें 20,350 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर गांव की सरकार चुनेंगे। रिर्टनिंग अधिकारी बंशीधर योगी ने बताया कि सांवलोद, सिंघाना, खानपुर व डूमौली कलां में चुनाव करवाए जाएंगे। इनमें सरपंच पद के लिए 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। सिंघाना पंचायत में सबसे अधिक 29 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सांवलोद पंचायत में एक मतदान केंद्र पर चार बूोथ बनाए गए हैं, जहां 2034 पुरुष व 1853 महिलाएं वोट डालेंगी। सिंघाना में दो मतदान केंद्रों पर नौ बूथ बनाए गए हैं जिनमें 4843 पुरुष व 4487 महिलाएं वोट करेंगी। डूमौली कलां में एक मतदान केंद्र पर तीन बूथ पर 1458 पुरुष व 1322 महिलाएं वोट डालेंगी। खानपुर में एक मतदान केंद्र पर चार बूथ बनाए गए हैं, जहां 2307 पुरुष व 2045 महिलाएं वोट डालेंगी। सांवलोद में 11 प्रत्याशी, डूमौली कलां में चार व खानपुर में 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह आठ से शाम पंाच बजे तक मतदान होगा।